पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता ने भाजपा का दामन थाम कर कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया
दे दिया है। दरअसल, मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। मनप्रीत सिंह बादल ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मनप्रीत सिंह बादल पंजाब की गिद्दरबाहा विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं। बादल पहली बार अकाली दल की टिकट पर 1995 में इस सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद अकाली दल की ही टिकट पर 1997, 2002 और 2007 में भी इस सीट से विधायक बने और 2007 से 2010 तक वह पहली बार पंजाब के वित्त मंत्री भी बने। लेकिन 2010 में अकाली दल से अलग हो जाने के बाद 2011 में मनप्रीत बादल ने अपनी एक अलग पार्टी बनाई। जिसका नाम था 'People's Party of Punjab'। 2012 के पंजाब चुनाव में बादल ने अपनी इस पार्टी का CPI, CPM और Shiromani Akali Dal (Longowal) के साथ गठबंधन किया और चुनाव में उतरे। लेकिन इस चुनाव में बादल को हार का सामना करना पड़ा।
जिसके बाद 15 जनवरी 2016 को मनप्रीत सिंह बादल ने अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज करने का ऐलान कर दिया. वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने बंठिडा अर्बन से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करते हुए पांचवी बार विधायक बने। इस दौरान उन्हें दूसरी बार पंजाब का वित्त मंत्री भी बनाया गया।