3 दिन की बच्ची को मिट्टी में जिंदा दफना ‘मां’ के नाम पर लगाया कलंक

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़। मोहाली में एक महिला ने 'मां' पर कलंक लगाते हुए अपनी 3 दिन की बच्ची को मिट्टी में जिंदा दफना दिया। वहीं जानकारी मिलते ही जब तक बच्ची को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया ।जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार महिला का पति पेंटर का काम करता है और बच्ची के साथ जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया। उस वक्त घर में उसकी मौजूदगी नहीं थी। वह काम पर गया था। काम से घर लौटने पर जब उसे बच्ची नहीं दिखी तो उसने महिला (पत्नी) से इस बारे में पूछा। पूछने पर महिला (पत्नी) की प्रतिक्रिया सही नहीं लगी। जिसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से अपने अनुसार पूछताक्ष की तो महिला ने बताया कि उसने बच्ची के साथ क्या किया है। महिला पुलिस के साथ वहां पहुंची जहां वह बच्ची को गाड़कर आई थी। जिसके बाद मिट्टी हटाकर बच्ची को पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल लाया गया था। लेकिन यहां से बच्ची को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार महिला ने जादू-टोने के शक के चलते बच्ची की हत्या की। बच्ची के पैदा होने के बाद से ही वह सिर घुमाने वाली बाते कर रही थी। उसका कहना था कि, यह बच्ची किसी के जादू-टोने से पैदा हुई है। जादू-टोने से उसके गर्भ में बच्ची आई है। इसी के चलते महिला बच्ची को लेकर खुश नहीं थी। वह उससे हित नहीं लगा रही थी। महिला डिप्रेशन का शिकार है और इसी के चलते उसके दिमाग में बेफिजूल की बातें आईं और उसने अपनी बच्ची को मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।