मुख्यमंत्री भगवंत मान तेलंगाना दो दिवसीय दौरे पर
जल संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया डैम का निरीक्षण


रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़ मोहाली में निवेश सम्मेलन से पहले
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तेलंगाना दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। जहां पर मुख्यमंत्री ने राज्य में जल संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद डैम का निरीक्षण किया।

इसके अलावा सीएम ने जल संरक्षण और अन्य विकल्पों समेत नवीन तकनीक की जानकारी भी ली। साथ ही एक्सपर्ट अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बातचीत भी की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मान को डैम के उद्घाटन के बाद से उसकी कार्यक्षमता बारे जानकारी दी। साथ ही चैक डैम से कनेक्टिविटी बारे भी बताया।
उल्लेखनीय है कि
पंजाब सरकार द्वारा 23-24 फरवरी को मोहाली में निवेश सम्मेलन कराया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के अग्रणी कारोबारी शामिल होंगे। इससे पहले CM पंजाब भगवंत मान तेलंगाना दौरे पर गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब के कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए यहां के एक्सपर्ट्स से भी जानकारी हासिल करेंगे।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भगवंत मान को पूर्व में ट्यूबवेल से जल आपूर्ति के बाद डैम से बनी सरलता और 32 चैक डैम की वर्किंग बारे बताया। वाटर टैंक और चैक डैम अलग होने समेत कुल 44 हजार वाटर टैंक होने की जानकारी दी गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की पानी की कमी नहीं है। अधिकारियों ने मान को दूरगामी पॉइंट से विभिन्न प्रकार की कार्यप्रणाली बारे भी
बताया।