प्रेमिका से शादी में रुकावट बनने बाप को बेटे ने उतारा मौत के घाट

रागा न्यूज़, लुधियाना।पंजाब के लुधियाना में एक बेटे ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। बाप का कत्ल करने के बाद कलयुगी बेटे उसके शव को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर फेंक दिया।

दोनों बाप-बेटे में शादी को लेकर झगड़ा होता था। पिता बेटे की किसी दूसरी लड़की से शादी करवाना चाहता था। जबकि बेटा गर्लफ्रेंड से शादी पर अड़ा है।पिता शादी में रुकावट बन रहा था इस कारण बेटे ने उसे मार दिया। आरोपी बेटे की पहचान थाना डेहलों के गांव मुकंदपुर निवासी जोबनजीत सिंह के में रूप में हुई है। पुलिस ने जोबनजीत सिंह और उसके दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इस मामले में मृतक परमजीत सिंह के रिश्तेदार पलविंदर सिंह की शिकायत पर जोबनजीत और आकाश खिलाफ कत्ल की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना डेहलों के SHO परमदीप सिंह ने कहा कि परमजीत सिंह के साथ उसके बेटे का अकसर झगड़ा होता रहता था।दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। शव अंबाला से बरामद किया। थाना डेहलों की पुलिस ने परमजीत सिंह (46) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जोबनजीत सिंह अपने पिता की जमीन भी चाहता था, लेकिन परमजीत सिंह उसे कुछ देना नहीं चाहता था।

जोबनजीत सिंह गांव लहरा की रहने वाली एक लड़की से शादी करना चाहता था, पर उसका पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहा था।प्रेमिका के घर से लाया कार, ठिकाने लगाया शवजोबनजीत सिंह ने अपने दोस्त के साथ पिता के शव को ठिकाना लगाया। जोबनजीत अपनी प्रेमिका के घर कार मांगने गया । उसने यह कहकर कार मांगी कि वह किसी की शादी में जाएगा। दोनों आरोपियों ने कार में शव लाद कर अंबाला नजदीक फेंक दिया। जोबनजीत ने कोई भारी सामान पिता के सिर पर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है।