नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय में किया सम्मानित

रागा न्यूज , चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व डॉ भीमराव आंबेडकर जिला के जिला
अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने वार्ड नंबर 27 के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष समीर गोसाईं को पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया|


इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजीव ग्रोवर, जिला महामंत्री मीनाक्षी ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष आजाद कुमार पंकज, सोशल मीडिया जिला संयोजक नितेशरत्न, एचआईजी अपर 38 वेस्ट के अध्यक्ष जेएस सोढ़ी, वरिंदर शर्मा, एसके सोनी, रवि वालिया, आकाश गौतम, रिंकू सचदेवा आदि सभी लोगों ने हार डाल कर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोसाई का भव्य स्वागत किया | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन दिनों दिन सुदृढ़ होता जा रहा है | आज युवा वर्ग जो किसी दौर में राजनीती से परहेज रखता था

पुनः राजनीति के क्षेत्र की और अग्रसर हो रहा है | देश में ये वातावरण वर्तमान में भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के कारण हो रहा है | युवा भी अब देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका बनाने के लिए आगे आना ये देश की राजनीति के लिए एक शुभ संकेत है |
इस मौके पर जिला अध्यक्ष पठानिया ने मंडल अध्यक्ष गोसाईं को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि जिले की समस्त टीम और मंडल के सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलेंगे और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे सदैव उनके साथ हैं | उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति से मंडल और अधिक
सुदृढ़ होगा ऐसी उनको आशा है |